Panna News: कटनी-पन्ना रोड टिकरिया के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटी, एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

कटनी-पन्ना रोड टिकरिया के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटी, एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Panna News: शाहनगर थाना क्षेत्र की सीमा अंतर्गत कटनी-पन्ना रोड में टिकरिया के पास एक तेज रफ्तार ऑटो के पलट जाने से आटो में सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में नेहा सिंह पिता लक्ष्मण सिंह 20 वर्ष निवासी कन्हवारा जिला कटनी, पलसी सिंह पिता तोलन सिंह 19 वर्ष जैतापुरा सलेहा तथा रोहित सिंह पिता अजमेर सिंह ०6 वर्ष, श्रीमति जिलारानी पति देवी सिंह, श्रीमति केशर बाई पति सुखलाल सिंह 60 वर्ष, श्रीमति प्रकाशरानी सिंह पति अजमेर सिंह 26 वर्ष, श्रीमति सुहागरानी सिंह पति सुखलाल सिंह 24 वर्ष, प्रकाश सिंह पिता अजमेर सिंह 22 वर्ष, अजमेर सिंह पिता सूखलाल सिंह सभी निवासी मसनहा सिजहटी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर १०८ एम्बूलेंस टीम के चालक $कृष्ण कुमार शर्मा व स्टॉफ द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर में भर्ती कराया गया। घायलों में पांच को सामान्य चोटें होना बताया जा रहा है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Created On :   25 Oct 2025 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story