पत्नी की आत्महत्या से निराश पती ने भी लगा ली फांसी

Disappointed by wifes suicide, the husband also hanged himself
पत्नी की आत्महत्या से निराश पती ने भी लगा ली फांसी
हिंगोली पत्नी की आत्महत्या से निराश पती ने भी लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। जिले की बसमत तहसील के विरेगाव में पत्नी की आत्महत्या करने से निराश पती ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पारिवारिक विवाद में वंदना गुलाब लोखंडे उम्र 45 साल और गुलाब उर्फ नारायण लोखंडे उम्र 47 साल ने यह कदम उठाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विरेगांव निवासी गुलाब उर्फ नारायण लोखंडे का परिवार है, जिसमें पत्नी वंदना और तीन बेटे हैं। गुलाब का परिवार खेती कर जीवन निर्वाह करता है। 18 मई को दोनो पती-पत्नी में विवाद हो गया था। जिसके बाद वंदना ने गुस्से में आकर नहर छलांग लगा आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही गुलाब ने भी खेत जाकर आम के पेड़ से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही हटटा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सरोदे, उपनिरीक्षक पठाण, जमादार राजू ठाकूर, संदीप सुरोशे ने जाकर घटनास्थल का पंचनामा किया। दोनो ही शवों को हट्टा के प्राथमिक आरोग्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

Created On :   19 May 2022 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story