- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- हिंगोली रेलवे स्टेशन पर दो डिब्बों...
Hingoli News: हिंगोली रेलवे स्टेशन पर दो डिब्बों को लगाई आग, मशक्कत बाद पाया काबू

- दोनों डिब्बों में मॉक ड्रील के बाद बची हुई सामग्री हुई खाक
- अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का अंदेशा
Hingoli News हिंगोली शहर के रेल्वे स्टेशन पर 6 अगस्त की सुबह उस समय अचानक हड]कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के समीप पटरियों पर खडे़ दो रेल डिब्बों अचानक धू -धू कर जल उठे, देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लेने से चहुं ओर घना काला धुंआ छा गया, यह देख तुरंत ही रेलवे स्टेशन के कर्मचारी, जीआरपी के कर्मचारी घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़ और हिंगोली नगर पालिका को संदेश दिया गया।
संदेश मिलते ही हिंगोली नपा के दमकल विभाग ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगाकर पानी की तेज बौछार मारकर आग पर काबू पा लिया। बुधवार की सुबह हुई घटना में हिंगोली रेलवे स्टेशन के समीप नांदेड की दिशा में लुप लाईन पर दो डिब्बों में अचानक आग लग गई। यह डिब्बे आपदा प्रबंधन के तहत 21 अप्रैल को मॉक ड्रील के लिए उपयोग किऐ गए थे। उसके पश्चात इन डिब्बो को लुप लाईन पर लाकर खड़ा कर दिया गया था। बुधवार की सुबह डिब्बों में आग को देख रेल कर्मचारीयो ने नगर पालिका को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही मुख्य अधिकारी अरविंद मुंडे के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक बालू बांगर अपने साथ दमकल वाहन को लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। नगर पालिका के दमकल विभाग का दस्ता एवं रेलवे पुलिस विभाग के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत खंदारे, जमादार प्रभाकर इंगोले, अंकुश बांगर, विश्वंभर शिंदे, मोतीराम काले ने आग पर काबू पाया। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दोनों डिब्बों में मॉक ड्रील के बाद बची हुई सामग्री जल गई। रेलवे पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की संभावना है और तदनुसार, पूर्णा स्थित रेलवे पुलिस कार्यालय में मामला दर्ज किया जाएगा।
Created On :   6 Aug 2025 4:54 PM IST