एप करें डाउनलोड: आ गया है किसानों का डिजिटल मित्र - अब महाविस्तार एआई पर कृषि से जुड़ी जानकारियां एक क्लिक में उपलब्ध

आ गया है किसानों का डिजिटल मित्र - अब महाविस्तार एआई पर कृषि से जुड़ी जानकारियां एक क्लिक में उपलब्ध
  • खेती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध
  • पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक के बीच की दूरी होगी कम
  • लाभकारी है किसानों का डिजिटल मित्र

Hingoli News. राज्य सरकार के कृषि विभाग ने किसानों के लिए अत्याधुनिक महाविस्तार एआई एप विकसित किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यह एप किसानों का डिजिटल सहायक बन रहा है, जो खेती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। यह पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक के बीच की दूरी को कम करता है।

जानिए - महाविस्तार एप के माध्यम से क्या क्या कर सकते हैं।

  • मौसम के पूर्वानुमान और बाजार भाव देखकर तुरंत निर्णय लिए जा सकते हैं।
  • फसलों के लिए उपयुक्त उर्वरकों का चयन किया जा सकता है।
  • कीट नियंत्रण उपाय समय पर किए जा सकते हैं।
  • सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी मार्गदर्शन की जानकारी मिलती है।
  • विशेषज्ञों से समस्या समाधान और तकनीकी सहायता मिलती है।
  • डिजिटल जानकारी मिलने से किसानों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होता है।

एप में मौजूद मराठी चैटबॉट की मदद से किसान आसानी से प्रश्न पूछ सकते हैं और तुरंत विश्वसनीय सरकारी स्रोतों से उत्तर पा सकते हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से पंजीकृत किया जा सकता है। इसके सभी फीचर्स किसानों के लिए पूरी तरह मुफ्त हैं। एप में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछने वाले किसानों को लीडरबोर्ड में स्थान मिलेगा, जिससे ज्ञान के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।


किसानों से अपील

जिला कृषि अधीक्षक राजेंद्र कदम ने हिंगोली जिले के किसानों तथा किसान उत्पादक कंपनियों से अपील की है कि वे अपने सभी सदस्यों को यह एप डाउनलोड कराने के लिए प्रेरित करें और आधुनिक कृषि तकनीक सीखने हेतु नियमित रूप से इसका उपयोग करें।

Created On :   25 Nov 2025 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story