विधान परिषद की छह सीटों में तीन पर जीत तय मान रही भाजपा, डॉ. प्रज्ञा सातव ने भरा नामांकन

विधान परिषद की छह सीटों में तीन पर जीत तय मान रही भाजपा, डॉ. प्रज्ञा सातव ने भरा नामांकन
हिंगोली विधान परिषद की छह सीटों में तीन पर जीत तय मान रही भाजपा, डॉ. प्रज्ञा सातव ने भरा नामांकन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटों पर 10 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा 6 सीटों में से 3 सीटों पर अपनी जीत तय मान रही है। इसके लिए पार्टी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में विधान परिषद की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के संभावित नामों पर चर्चा हुई। भाजपा को उम्मीद है कि पार्टी विधान परिषद की नागपुर, धुलिया-नंदूरबार और मुंबई की 1 सीट जीत सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा विधान परिषद की धुलिया-नंदूरबार प्राधिकारी सीट पर अमरिश पटेल को दोबारा उम्मीदवार बना सकती है। कोल्हापुर धुलिया-नंदूरबार प्राधिकारी सीट पर भाजपा पूर्व विधायक अमल महाडिक याफिर उनकी पत्नि शौमिक महाडिक को टिकट दे सकती है। नागपुर प्राधिकारी सीट पर भाजपा वर्तमान विधायक गिरीश चंद्र व्यास के बदले किसी नए चेहरे को उम्मीदवारी दे सकती है। वहीं मुंबई प्राधिकारी सीट के लिए  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ और पूर्व विधायक राजहंस सिंह के नाम की चर्चा है।

डॉ. प्रज्ञा सातव ने भरा नामांकन

उधर हिंगोली में विधान परिषद के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारी मिलने के बाद स्व. राजीव सातव की पत्नी डॉ. प्रज्ञा सातव ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, मंत्री हसन मुश्रीफ, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ प्रमुख रूप से उपस्थिति थे। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए दिवंगत सांसद राजीव सातव की विधवा डॉ. प्रज्ञा सातव को पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया था। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी थी। एक चिकित्सक, डॉ. प्रज्ञा सातव पार्टी का एक ओबीसी चेहरा हैं और सितंबर में राज्यसभा उपचुनाव की दौड़ से चूक गई थीं, लेकिन अब उन्हें एमएलसी उप-चुनावों के लिए मैदान में उतारा जा रहा है। एमएलसी उपचुनाव 29 नवंबर को होने हैं, जिसके लिए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपने औरंगाबाद शहर के अध्यक्ष संजय किनकर को नामित किया है। उपचुनाव के लिए जाने वाली सीट का कार्यकाल जुलाई 2024 तक होगा। अप्रत्यक्ष चुनाव विधायकों के वोट डालने के साथ होंगे। चूंकि सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के पास सदन में बहुमत है, इसलिए डॉ. प्रज्ञा सातव के आसानी से जीत जाने की संभावना है।

Created On :   16 Nov 2021 4:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story