डॉ. सुत्थिसम्फात ने कहा - बुद्ध के तत्वज्ञान से दुनिया में शांति, 37 विहारों को दान की गई मूर्ति 

डॉ. सुत्थिसम्फात ने कहा - बुद्ध के तत्वज्ञान से दुनिया में शांति, 37 विहारों को दान की गई मूर्ति 
नागपुर डॉ. सुत्थिसम्फात ने कहा - बुद्ध के तत्वज्ञान से दुनिया में शांति, 37 विहारों को दान की गई मूर्ति 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मन को शांति देने वाले भगवान बुद्ध के अनमोल विचार हैं। अर्थहीन वाद-विवाद के बजाए अर्थपूर्ण शांतता हर समय श्रेष्ठ होती है। शांतता हर बार मन से आती है। उसे बाहर ढूंढोगे तो नहीं मिलेगी। भूतकाल पर ध्यान न देते हुए भविष्य का विचार करें और खुद के मन को वर्तमान में रखें। सही अर्थों में खुद से प्रेम करने वाले व्यक्ति दूसरों को दु:ख नहीं दे सकते। फिलहाल दुनिया अलग राह पर है। ऐसे समय बुद्ध की मैत्री भावना अपनाने की जरूरत है। बुद्ध के तत्वज्ञान से ही दुनिया में शांति निर्माण हो सकती है। यह प्रतिपादन बुद्धिस्ट एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड के डॉ. सुलेमास सुत्थिसम्फात ने किया। 

मूर्ति दान व सांस्कृतिक कार्यक्रम 

भारत-थाईलैंड बौद्ध मैत्री संघ, बोधिमग्गो सेवा संस्था व दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, योगेश्वर बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 25 मार्च को दीक्षाभूमि ऑडीटोरियम में विविध बुद्ध विहारों को मूर्ति दान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर वे बोल रहे थे। उद्घाटन पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने किया। अध्यक्षता दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटील, प्रमुख अतिथि बौद्ध शिक्षा प्रचार फाउंडेशन थाईलैंड के डॉ. विसीत चाईसुवान, समाज कल्याण उपायुक्त डॉ. सिद्धार्थ गायकवाड, लेफ्ट. कर्नल तवीसाक मोईर्रयुन, प्रासेत पियानमंकुल, मैडम पिसामाई, विमोलरत सथावोरावोंद, मैडम सिरीपॉन क्लायेवजानोंग, मैडम वुुवानछाम चुमप्रोम उपस्थित थे। भारत में बौद्ध धम्म पुर्नस्थापित करने की परियोजना अंतर्गत थाईलैंड से साढ़े तीन फीट ऊंचाई की 37 बुद्ध मूर्ति भेंट स्वरूप बोधिमग्गो सेवा संस्था को दी गई थी। उसका वितरण इस अवसर पर किया गया। आयोजन के लिए राजन वाघमारे, प्रशांत शहारे, शंकर ढेंगरे, भीमराव कांबले, डॉ. अनोमा साखरे, अंजलि राऊत, शीतल गडलिंग, सिद्धा साखरे, अनिलकुमार मेश्राम, एन.टी. मेश्राम, आनंद इंगले आदि ने प्रयास किया। 

Created On :   26 March 2023 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story