डॉ. विजयश्री गुल्हाने ने जीता मिसेस एम्बीसियस का खिताब 

Dr. Vijayshree Gulhane won the title of Mrs. Ambitious
डॉ. विजयश्री गुल्हाने ने जीता मिसेस एम्बीसियस का खिताब 
बार्शिटाकली डॉ. विजयश्री गुल्हाने ने जीता मिसेस एम्बीसियस का खिताब 

डिजिटल डेस्क, बार्शिटाकली. पुणे में मिसेस एम्बीबीएस में महिला डाक्टर्स के लिए सौंदर्य स्पर्धा आयोजित की गई थी। यह विवाहित महिला डाक्टर्स के लिए स्पर्धा थी। जिसमें महाराष्ट्र से अलग-अलग पैथी के महिला डाक्टर्स ने हिस्सा लिया था। यह स्पर्धा अलग-अलग स्तर पर यानी वेशभूषा, सौंदर्य, आत्मविश्वास, कौशल्य बुद्धिमत्ता पर ली गई थी। इस स्पर्धा में 200 महिला डाक्टर्स का ऑडीशन लिया गया था। जिसमें केवल 32 डाक्टर्स का चयन अंतिम फेरी के लिए किया गया था। जिसमें अकोला की पहली व अकोला से पहली बार हिस्सा लेने वाली डा. विजयश्री गुल्हाने ने व्यक्तिगत गुट में सौ महत्वकांक्षी यह खिताब प्राप्त किया है। जिसके लिए उनका वैद्यकीय क्षेत्र के लिए कार्य करने वाली संगठना नीमा महिला मंच अकोला ने सत्कार किया। डॉ. विजयश्री इस वैद्यकीय क्षेत्र का अधिक अनुभव है। डा. विजयश्री गुल्हाने  बार्शिटाकली  तहसील के ग्राम पिंजर के विजयकुमार गुल्हाने की बेटी  डा. विजयश्री का सभी स्तरो से सराहना हो रही है।

Created On :   13 March 2023 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story