खुले नाले में घुसा ई-रिक्शा, महिला और बच्चा घायल

दमोहनाका-चेरीताल के बीच हुआ हादसा खुले नाले में घुसा ई-रिक्शा, महिला और बच्चा घायल

डिजिटल डेस्क जबलपुर। दमोहनाका-चेरीताल के बीच स्थित सड़क से लगे खुले नाले में शनिवार की दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा नाले में िगरते ही उसमें सवार महिला और उसका बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगे, आवाजें सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुँचे और रिक्शा समेत सभी सवारियों को बाहर िनकाला गया। इस हादसे में 6 वर्षीय बच्चे को िसर में गंभीर चोटें पहुँची हैं। महिला अपने बच्चों को लेकर अस्पताल चली गई। इस संबंध में थाने में किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी राजेश साहू के मुताबिक ई-रिक्शा में ड्राइवर के साथ 3 लोग सवार थे। चेरीताल मेन रोड पर खुले नाले की सरिया निकली हुई थी। जिसमें ई-रिक्शा के साइड का हिस्सा फँसा और अनियंत्रित होकर पलट गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार नगर निगम व स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के भीतर विभिन्न स्थानों पर विकास के नाम पर गड्ढे खोदे गए हैं। सांकेतिक चिन्ह न होने के कारण इस गलती का खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा है। जिसके कारण प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं।

Created On :   4 Jun 2022 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story