इन्दौर: मध्यप्रदेश को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने के लिये कृषक मित्रो को दिलाया गया संकल्प मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती है अत्यन्त लाभदायक- मंत्री उषा ठाकुर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
इन्दौर: मध्यप्रदेश को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने के लिये कृषक मित्रो को दिलाया गया संकल्प मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती है अत्यन्त लाभदायक- मंत्री उषा ठाकुर

डिजिटल डेस्क, इन्दौर। इन्दौर पर्यटन, संस्कृति व आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने महू में कृषक मित्रो के साथ कृषि अधिकारियो से चर्चा की। सुश्री ठाकुर ने रासायनिक खेती से मुक्ति दिलवाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों और कृषक मित्रो को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जैविक खेती की जानकारी अधिक से अधिक दी जाए, जिससे किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हो। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषक मित्रो के माध्यम से शासन की योजनाए अधिक से अधिक किसानों तक पहुचाई जाये। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि मिट्टी की दृष्टि से देखें तो जैविक खाद के उपयोग से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है तथा भूमि की जल धारण की क्षमता बढ़ती है। भूमि से पानी का वाष्पीकरण भी कम होता है। जैविक खेती मृदा की उर्वरता एवं कृषकों की उत्पादकता बढ़ाने में पूर्णत: सहायक है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि ऑर्गेनिक स्टेट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को जैविक खेती को लेकर प्रशिक्षित किया जाए। ऑर्गेनिक खेती के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं में सब्सिडी का प्रावधान है। जागरूकता के अभाव में किसान इसका लाभ नहीं ले पाते है, किसानों को जागरूक किया जाये। इस अवसर पर सुनील गेहलोत एड्वोकेट, मनोज पाटीदार, रायबहादुर सिंह तंवर, पुंजलाल निनामा, पीयूष अग्रवाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।

Created On :   1 Sep 2020 9:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story