दुधारू पशु वितरण योजना का किसान ने उठाया लाभ

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आर्थिक समृद्धि दुधारू पशु वितरण योजना का किसान ने उठाया लाभ

डिजिटल डेस्क, अकोला।कृषि विकास के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। यदि इन योजनाओं का लाभ कड़ी मेहनत के साथ लिया जाए तो किसानों के घरों में गारंटी से आर्थिक समृद्धि होगी।  बार्शिटाकली तहसील के वाघजाडी गांव के किसान नितिन भास्कर इंगले ने शासन की दुधारू पशु वितरण योजना का लाभ लेकर पशुपालन को पारंपरिक खेती से जोड़कर आर्थिक समृद्धि हासिल की है। प्रतिकूल परिस्थिति का सामना कर योजना का लाभ उन्होंने लिया है। अन्य किसानों ने शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील पशुसंवर्धन विभाग की ओर से की जा रही है। पहले से खारपानपट्टा होने से संपूर्ण असिंचाई का क्षेत्र है। अकोला जिले का गरम व प्रतिकूल मौसम के हालात में इंगले परिवार अपनी पारंपरिक खेती में कपास, सोयाबीन फसल लेकर गुजारा कर रहे थे। लेकिन चाहिए वैसा उत्पाद नहीं हो रहा था। लगभग पौने दो लाख तक आय होती थी। अंतत: उन्होंने सरकार की नाविन्यपूर्ण योजना से पशुसंवर्धन विभाग की ओर से दुधारू पशु वितरण योजना का लाभ लिया। उन्हें उससे दो भैंस प्राप्त हुई। इन भैसों के पालन में उन्हें रूचि निर्माण हुई। दुध की आय अधिक गोबर खाद की आय मिलने लगी। यही गोबर खाद स्वयं के खेत में वे डालने लगे। पौने दो लाख रूपए का आय देने वाले खेत से उन्हें अब चार लाख रूपए की फसल होने लगी है। आर्थिक सुधार होने से आज उनकी ओर 8 भैंस और 6 संकरित बछड़े है। अब उन्हें गोबर खाद व दुध से आर्थिक आय मिलने लगी है। उससे वे सभी घर खर्च करने लगे। अब उनकी खेत का खर्च, मवेशियों के चारे का खर्च माइनस कर केवल मुनाफा मिलने लगा है। इसके अलावा आठ लाख रूपए कीमत का पशुधन कोठे में है।
 

Created On :   2 April 2023 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story