नाव पर पाकिस्तानी होने का झूठा दावा करने के मामले में एफआईआर

FIR in case of false claim of being Pakistani on boat
नाव पर पाकिस्तानी होने का झूठा दावा करने के मामले में एफआईआर
अरब सागर नाव पर पाकिस्तानी होने का झूठा दावा करने के मामले में एफआईआर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरब सागर में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल होने और सुरक्षा अधिकारियों से नाव पर पाकिस्तानी नागरिकों के सवार होने की झूठी जानकारी देने के मामले में जलरानी के मालिक और उस पर सवार 14 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ओएनजीसी के अधिकारी पियुष कुमार सिंह की शिकायत के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। शनिवार को अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए निकल जलरानी नाम की जहाज समुद्री तट से 55 नॉटिकल मील की दूरी पर ओएनजीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गई थी। नाव में सवार लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल न होने की नौसेना की चेतावनी को भी नजर अंदाज किया। नौसेना के जवानों ने नाव पर सवार लोगों से पूछताछ की तो एक कर्मचारी ने दावा किया कि नाव पर दो पाकिस्तानी सवार हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो इस बात की पुष्टि हुई कि नाम पर सवार सभी लोग भारतीय हैं। नाव भी भायंदर के उत्तन इलाके में स्थित बेन्हार जॉन बूटी नाम के व्यक्ति की थी। पुलिस उपायुक्त (पोर्ट जोन) संजय लाटकर ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर झूठी जानकारी देने और प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल होने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों और उनकी जांच करने वाले अधिकारियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। नाव पर पाकिस्तानी के सवार होने की झूठी जानकारी क्यों दी गई यह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।   

Created On :   3 April 2023 3:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story