मोहन नगर में फायर: सिक्युरिटी गार्ड के जबड़े से पार हुई गोली, हालत गंभीर

- पुलिस जांच मेंं जुटी बंदूक सफाई के दौरान फायर हुआ या गार्ड ने स्वयं को गोली मारी मोहन नगर में फायर: सिक्युरिटी गार्ड के जबड़े से पार हुई गोली, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। शहर के मोहन नगर में सोमवार सुबह गोली की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। गोली सिक्युरिटी गार्ड की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से निकली थी। गोली सिक्युरिटी गार्ड के जबड़े से पार होकर आर-पार हो गई। गार्ड का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। गार्ड की हालत गंभीर है। जिसे नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि बंदूक की सफाई के दौरान फायर हुआ है या गार्ड ने स्वयं को गोली मारी है।
टीआई सुमेर सिंह जगेेत ने बताया कि मोहन नगर निवासी 45 वर्षीय मनोज पिता भूरेलाल साहू की लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। गोली उसके जबड़े से पार हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में मनोज को जिला अस्पताल लाया था। डॉ.हेमंत अहिवार ने प्राथमिक इलाज के बाद मनोज को नागपुर रेफर किया है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मनोज ने स्वयं गोली मारी है या धोखे से गोली चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैर टूटने से आठ माह से बेरोजगार था मनोज-
टीआई सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि मनोज साहू प्राइवेट कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड की जॉब करता था। लगभग आठ माह पूर्व गिरने की वजह से उसका पैर टूट गया था। जिसकी वजह से उसे चलने में तकलीफ थी। इसी के चलते वह नौकरी पर नहीं जा रहा था। इस बीच वह शराब का भी अधिक सेवन करने लगा था।
पत्नी को कहा था बंदूक की सफाई कर रहा हूं-
सीएसपी अमन मिश्रा के मुताबिक सोमवार सुबह मनोज ने उसकी पत्नी से कहा था कि वह बंदूक साफ कर रहा है। इस बीच उसकी पत्नी पड़ोसी के घर चली गई थी। कुछ देर बाद घर से फायर की आवाज सुनाई दी। हालांकि  घटना अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
 

Created On :   13 March 2023 4:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story