- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- विवाहिता को गोलियां खिला जबरदस्ती...
विवाहिता को गोलियां खिला जबरदस्ती कराया गर्भपात, पती सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
![Forced abortion of married woman, case filed against four including husband Forced abortion of married woman, case filed against four including husband](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/01/forced-abortion-of-married-woman-case-filed-against-four-including-husband_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, हिंगोली। अपनी गर्भवती पत्नी को बिना बताए जबरदस्ती गर्भपात की गोलियां खिलाकर गर्भ गिराने के आरोप में पती सहित चार आरोपियो पर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया। कारवाडी ग्राम के गंगानगर निवासी एवं वर्तमान में बलसोंड के भारत नगर मेें रह रही पीड़िता प्रशंसा रोहित देशमुख ने 28 जनवरी की शाम पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसका पती आरोपी रोहित देशमुख ने 1 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच शहर के नया मोंढा में मस्जिद के समीप संजना सोनी के घर ले गया। जहां पर रोहित देशमुख के साथ अन्य आरोपी गोपाल चव्हाण, संजना सोनी और सोनल ठाकुर ने मिलकर पीड़िता को बिना बताए भोजन में गर्भपात की गोलियां खिलाकर गर्भ नष्ट कर दिया और पीडिता को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में शिकायत के आधार पर आरोपीयो के खिलाफ पुलिस थाने में धारा 313,323,504,506,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। जिसकी जांच महिला पुलिस उपनिरिक्षक देशमुख कर रही हैं। जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी यतिश देशमुख, महिला पुलिस उपनिरिक्षक देशमुख ने पंचनामा किया।
Created On :   28 Jan 2022 3:03 PM GMT