कमजोर मिला शावक रेस्क्यू कर कान्हा भेजा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पांडियाछपारा के जंगल का मामला कमजोर मिला शावक रेस्क्यू कर कान्हा भेजा

डिजिटल डेस्क,सिवनी। वन विकास निगम के पांडियाछपारा रेंज के गोकलपुर गांव में  करीब एक वर्ष टाइगर के शावक को रेस्क्यू कर कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की स्थित कोरेंटाइन सेंटर भेजा गया। वन विकास निगम की संभागीय प्रबंधक भारती ठाकरे ने बताया कि 19 मार्च को शावक नजर आया था। उसके पास एक बकरी मृत पड़ी थी। वह कमजोर दिख रहा था। रात भर उस पर निगरानी रखी गई। कहीं भी बाघिन नजर नहीं आई। वह सही तरह से चल भी नहीं पा रहा था। संभावना जताई गई कि शावक के कमजोर होने पर उसकी मां ने उसे छोड़ दिया होगा। ऐसे में उसके स्वास्थ्य को देखते हुए विभागीय अनुमति लेकर सोमवार की दोपहर को उसका रेस्क्यू कर पकड़ा गया। प्राथमिक जांच कर उसे कान्हा के मुक्की भेजा गया। यहां पर उसे दवाएं दी गई। पेंच के पशुचिकित्स डॉ अखिलेश मिश्रा के अनुसार शावक भूखा था जिसके कारण वह कमजोर हो गया था। फिलहाल वह अब ठीक है और खाना खाने लगा है।
 

Created On :   22 March 2023 9:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story