जालसाजी: 5 हजार का इनामी धराया, पत्नी फरार

Fraud: Rewarded for 5 thousand, wife absconding
जालसाजी: 5 हजार का इनामी धराया, पत्नी फरार
जालसाजी: 5 हजार का इनामी धराया, पत्नी फरार


डिजिटल डेस्क  सतना। फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को 2 साल की खोजबीन के बाद बरौंधा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उक्त जानकारी देते हुए टीआई पीसी कोल ने बताया कि लोधनपुरवा निवासी फूलचन्द्र पटेल पुत्र सूरजदीन पटेल 53 वर्ष ने पत्नी वंदना पटेल के साथ मिलकर स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मध्यांचल ग्रामीण बैंक बरौंधा में जमा कराए गए 4 लाख रुपए निकालकर हड़प लिए थे। यह फर्जीवाड़ा सामने आने पर समूह की तरफ से मीना चौरसिया ने वर्ष 2018 में शिकायत की थी, जिस पर जांच के बाद आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 506 और 34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, तभी से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बीच शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की फूलचन्द्र अपने गांव में देखा गया है। इस खबर पर पुलिस टीम ने फौरन छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया और जरूरी पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। फूलचंद की पत्नी समूह में अहम पद पर थी, जिसके कारण अन्य महिलाओं ने उस पर आसानी से भरोसा कर लिया था।

Created On :   5 April 2020 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story