अच्छे मानसून से जमकर हुई बुवाई, नहीं पड़ा कोरोना संकट का असर

Good sowing due to good monsoon, did not affect by corona crisis
अच्छे मानसून से जमकर हुई बुवाई, नहीं पड़ा कोरोना संकट का असर
अच्छे मानसून से जमकर हुई बुवाई, नहीं पड़ा कोरोना संकट का असर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में हुई अच्छी बारिश के चलते किसानों ने खरीफ सीजन में फसलों की रिकॉर्ड बुवाई की है। प्रदेश में पिछले साल की तुलना में फिलहाल 12 प्रतिशत अधिक बुवाई हुई है। राज्य में अब तक 130.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई पूरी हुई है। यानी 86 प्रतिशत बुवाई हुई है। जबकि पिछले साल 27 जुलाई तक 116.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी। राज्य में खरीफ बुवाई का कुल क्षेत्र 151.34 लाख हेक्टेयर है।

राज्य सरकार के कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल कोंकण विभाग को छोड़कर बाकी सात विभागों में ज्यादा बुवाई हुई है। नागपुर विभाग में बीते साल के 11.74 लाख हेक्टेयर के मुकाबले अबकी बार 13.66 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। अमरावती विभाग में 29.52 लाख हेक्टेयर बुवाई हुई है जबकि पिछले साल 29.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी। लातूर विभाग में पिछले साल के 21.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में अभी 26.39 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है।

औरंगाबाद विभाग में बीते साल के 19.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 19.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है। नाशिक विभाग में 19.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है जबकि पिछले साल 17.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी।

पुणे विभाग के बीते साल के 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की मुकाबले इस बार 11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। कोल्हापुर विभाग में बीते साल के 6.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 8.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। वहीं कोंकण विभाग में पिछले साल 3.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में अभी 2.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। 

कपास और सोयाबीन पहली पंसद 

राज्य में किसानों ने अभी तक सबसे अधिक कपास की 41.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की है। सोयाबीन की 40.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्र,  धान की 7.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, ज्वारी की 2.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, तुअर की 11.96 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, मूंग की 3.71 लाख हेक्टेयर क्षेत्र, उड़द की 3.61 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। 

किस विभाग में कितनी बुवाई 

विभाग                     बुवाई (लाख हेक्टेयर में )

नागपुर विभाग-               13.66  
अमरावती विभाग-           29.52  
लातूर विभाग                 26.39 
औरंगाबाद विभाग -          19.92  
नाशिक विभाग -             19.09   
पुणे विभाग -                 11  
कोल्हापुर विभाग -           8.05  
कोंकण विभाग -             2.80 
 

Created On :   30 July 2020 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story