मौसम की करवट - दिन में गर्मी, शाम को बूंदाबांदी

Heat in the day, drizzle in the evening
मौसम की करवट - दिन में गर्मी, शाम को बूंदाबांदी
नागपुर मौसम की करवट - दिन में गर्मी, शाम को बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम को हल्की बारिश राहत लेकर आई। बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा हुआ। मौसम में नमी के कारण हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी तो अभी से चरम पर है, लेकिन हवा में नमी के कारण शाम को हल्की बारिश हुई। फिलहाल आंध्र प्रदेश में विंड डिसकंटिन्यूटी है और इसका थोड़ा असर यहां हो रहा है। अगले 4 दिन तक गर्मी जारी रहेगी। 14 मार्च से विदर्भ पर विंड डिसकंटीन्यूटी की संभावना है। 14 के बाद मौसम का मिजाज बदलकर बारिश होने की संभावना है। गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हैै। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में कमी आने की उम्मीद नहीं है।
 

Created On :   10 March 2023 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story