- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भीषण...
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, 4 की मौत- 25 घायल
![Heavy collision between truck and private bus, 4 killed - 25 injured Heavy collision between truck and private bus, 4 killed - 25 injured](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/12/heavy-collision-between-truck-and-private-bus-4-killed-25-injured_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, हिंगोली। जिले के कलमनूरी-नांदेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पार्डीमोड के समीप तेज रफतार ट्रक और निजी बस की भीषण टक्कर हो गई।दुर्घटना में बस सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई। अन्य 25 घायल हो गए। घटना 29 दिसंबर दोपहर की है। राज्य में चल रही एसटी कर्मचारियों के आंदोलन से सरकारी बस बंद है। जिसका फायदा उठाते हुऐ निजी वाहन क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाकर मुनाफा कमाने की होड़ में हैं। नतीजतन बुधवार दोपहर दो बजे नांदेड़ की ओर से तेज रफ्तार सावजी नामक निजी ट्रेवेल्स बस पार्डी मोर्ड पर नांदेड़ की ओर जा रहे ट्रक से जा टकराई। दोनो वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने से हुई भीषण दुर्घटना में बस में सवार महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत काले और सहायक पुलिस अधिक्षक यतिश देशमुख सहित कलमनुरी एवं आखाडा बालापुर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। लगभग दो घंटे के बाद आवागमन को सुचारु किया जा सका।
Created On :   29 Dec 2021 4:21 PM GMT