पूरे उफान पर दिखाई दिया होली का हुडदंग, उत्तरभारतीय संघ के होली उत्सव में गांव का रंग

Huddang of Holi was seen in full swing, the color of the village in the Holi festival of North Indian Union
पूरे उफान पर दिखाई दिया होली का हुडदंग, उत्तरभारतीय संघ के होली उत्सव में गांव का रंग
पहुंचे विदेशी नागरिक पूरे उफान पर दिखाई दिया होली का हुडदंग, उत्तरभारतीय संघ के होली उत्सव में गांव का रंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट से पूरी तरह उबरने के बाद इस बार महानगर में होली की हुडदंग अपने उफान पर दिखाई दिया। सुबह लोग रंगों से सरोबार दिखाई दिए तो शाम को गीत-संगीत के साथ फुलों की होली हुई। उत्तर भारतीय संघ, मुंबई की तरफ से मंगलवार को बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन परिसर में फगुआ और फूलों के संग होली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश-बिहार के किसी गांव की होली की याद दिलाने वाले इस आयोजन के लिए बालीवुड के कला निर्देशकों द्वारा गांव का सेट लगाया गया था।
उत्तर भारतीय संघ का पूरा परिसर उत्तर प्रदेश-बिहार के किसी गांव की तरह दिख रहा था। गांव के छोटे- छोटे घर, कुआं, घास काटने की मशीन सहित अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर की बड़ी आकर्षक तस्वीर लगाई गई थी। कार्यक्रम के आयोजक और उत्तर भारतीय संघ के अध्यतक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि हम गांव के लोग हैं और होली अपने गांव की ही मनाना चाहते हैं, लेकिन समय के अभाव और आर्थिक दिक्क तों के चलते लोग गांव नहीं जा पाते, ऐसे में हमने यहां गांव की थीम पर आधारित सजावट की, ताकि यहां आए लोग अपने गांव को मिस नहीं करें। सिंह ने कहा कि संघ ने मीरा रोड और ठाणे-कल्या ण परिसर में संघ भवन बनाने का संकल्प लिया है, ताकि वहां गरीब उत्तर भारतीय समाज के लोगों के बेटे-बेटियों की शादी और अन्य समारोह आयोजित हो सके।कार्यक्रम में लोकगायक सुरेश शुक्ला, उत्तर पूर्व दिल्लीज के सांसद-अभिनेता मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी फगुआ गाया।

भारतीय मूल के नीदरलैंड निवासी शिवरतन छेदी सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। छेदी ने 150 साल पहले उत्तरभारत से सुरीनाम गए अपने पूर्वजों को याद करते हुए कहा कि हम अपने पूर्वजों की भूमि को प्रणाम करने भारत आते रहेंगे। कार्यक्रम में मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढा, विधायक राजहंस सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्याक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अजय सिंह, शिवसेना ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे, एडवोकेट आरपी पांडे आदि मौजूद थे। 


राजस्थानी मंडल का होलिकोत्सव कार्यक्रम 
राजस्थानी मंडल गोकुलधाम यशोधाम द्वारा 38 वां होलिकोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोमवार सुबह से ही महिलाओं ने ठंडी होली पूजन किया।सायं 7 बजे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से होलिकादहन सम्पन्न हुआ। इस अवसर परविधायक सुनिलप्रभू, पूर्व नगरसेवक स्वप्निल टेमलकर, पूर्व नगरसेविका प्रिती साटम, श्यामसुंदर पंसारी,रमेश मोदी,उमेश मोदी, कृष्णकुमार झुनझुनवाला परमेश्वरदयाल तुलस्यान, सुशील सिंघानिया,श्रीराम शर्मा, प्रदीप गोयल, रामानंद संगई,रमेश गोयल,श्रीकान्त अग्रवाल, कैलाश केजरीवाल, मधुसूदन केजरीवाल, विष्णु मुरारका, सुरेन्द्र गाडिया, सुशील पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। 
 

Created On :   8 March 2023 3:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story