कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र पर था संदेह 

Husband murders his wife in suspicion of extramarital affair
 कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र पर था संदेह 
 कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र पर था संदेह 

डिजिटल डेस्क, शाहनगर। पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले सुड़ौर ग्राम में एक आदिवासी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नि की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंच गया और स्वयं ही पत्नि की हत्या की जानकारी देते हुये अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। 

पहले हुआ विवाद 
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन नौ बजे के आस-पास उक्त वारदात घटित हुई। 55 वर्षीय रम्मू आदिवासी पिता महेसर आदिवासी अपनी पत्नि मृतिका केतबाई आदिवासी उम्र 38 वर्ष पर शक करने लगा था और इसके चलते आज सुबह उन दोनों में काफी कहा सुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि रम्मू ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुल्हाड़ी से किये गये हमले के चलते मौके पर ही उसकी पत्नि के प्राण पखेड़ू उड़ गये। खून से रक्तरंजित मृत पड़ी पत्नि को छोड़ कर आरोपी आदिवासी सीधे चार किमी दूर शाहनगर थाने पहुंचा तथा पत्नि की हत्या की जानकारी देते हुये उसने पुलिस के सामने आत्मसम्पर्ण कर दिया।

बचपन में हुई थी शादी 
पत्नि की हत्या किये जाने को लेकर आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जब 30 वर्ष का था तब उसकी 14 वर्षीय केतबाई से शादी हुई थी। हमारी पांच संतान है जिनमें दो लड़किया तथा तीन लड़के है। बीते दिवस मैने अपनी पत्नि को गांव के ही एक युवक के साथ देखा था जिसके चलते नाराज था और उसी के चलते आज उसका अपनी पत्नि के साथ वाद-विवाद हुआ और इसी नाराजगी के कारण अपनी पत्नि की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने के बाद घटना स्थल ग्राम सुड़ौर पहुंची जहां घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। मृत पड़ी महिला के शव को पंचनामा कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिये शाहनगर भेजा गया। जहां पर पोस्टमार्टम होनेे के बाद मृतिका के शव को परिजनों को पुलिस द्वारा सौपा गया। 
 

Created On :   6 Jun 2019 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story