- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- गाली गलौच करने से मना किया तो का दी...
गाली गलौच करने से मना किया तो का दी हत्या -होली मनाने ससुराल गया था युवक

डिजिटल डेस्क जबलपुर। होली मनाने के लिए अपनी ससुराल गोकलपुर गए रामपुर छापर निवासी एक युवक का वहाँ कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर युवकों ने घेरकर उस पर चाकू से हमला कर मरणासन्न हालत में पहुँचा दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया। रांझी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार हमले में घायल युवक बालकराम पटेल उम्र 35 वर्ष पर चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुँची। जाँच के दौरान गोकलपुर पंचायती कुआँ निवासी अशोक पटेल ने बताया कि वह प्राइवेट बस ड्राइवरी का काम करता है। होली पर्व पर 10 मार्च की दोपहर लगभग 2-3 बजे उसका दामाद बालकराम पटेल निवासी पटेल मोहल्ला रामपुर अपने भंाजे दीपक पटेल तथा मित्रों के साथ त्यौहार मनाने बुलेट से उसके घर गोकलपुर आया था। दामाद चिकिन बनवाकर अपने साथ लाया था। सभी ने खाना खाया उसके बाद होली का त्यौहार मनाया फिर चाय पीकर शाम लगभग साढ़े 5 बजे दामाद बालकराम पटेल अपनी बुलेट को स्टार्ट कर रहा था। तभी बुलेट की आवाज सुनकर हिमांशु यादव, शनि यादव, आयुष यादव, अभिषेक उर्फ पिंकू पाण्डेय आ गए और उसके दामाद बालकराम के साथ गाली गलौज करने लगे। दामाद बालकराम ने गाली गलौज करने से मना किया तभी अमन महोबिया, सुनील यादव, शनि यादव, आयुष यादव, अभिषेक उर्फ पिंकू पाण्डेय ने मिलकर बालकराम को पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। तभी हिमांशु ने चाकू निकाला और बालकराम पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर धारा 147, 148, 149, 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हिमांशु यादव, अमन महोबिया, सुनील यादव, शनि यादव,आयुष यादव, अभिषेक उर्फ पिंकू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी एक पत्रकारवार्ता में पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई।
माँ-बेटे पर हमला किया
रांझी थाना क्षेत्र स्थित बाबूनगर में बीती रात आपसी रंजिश के चलते माँ-बेटे प्रदीप चौधरी और अनीता चौधरी पर हमला कर घायल किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार गोलू उर्फ प्रदीप चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात यशवंत बोहित, अशोक बोहित एवं बाबू बोहित आए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए बका व लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसकी माँ अनीता चौधरी बीच-बचाव करने पहुँची तो उनके साथ भी मा
Created On :   13 March 2020 1:37 PM IST