रोहनिया में वन्य प्राणी के विचरण से घरों के अंदर सहमे लोग

In Rohaniya, people were scared inside the houses due to the movement of wild animals.
रोहनिया में वन्य प्राणी के विचरण से घरों के अंदर सहमे लोग
कटनी रोहनिया में वन्य प्राणी के विचरण से घरों के अंदर सहमे लोग

डिजिटल डेस्क, कटनी बड़वारा वन परिक्षेत्र के रोहनिया में वन्य प्राणी के विचरण से लोग घरो के अंदर ही सहमें हुए हैं। आलम यह है कि मुख्य मार्ग से निकलते समय भी लोग अनहोनी घटना की आशंका से चारों तरफ नजर घुमाते हुए निकल रहे हैं, ताकि पहले से ही वे सचेत हो जांए। रविवार को सोशल मीडिया में जंगल के अंदर बाघ के घूमने का वीडियो भी वॉयरल हुआ। जिसके बाद आसपास के लोग और अधिक भयभीत दिखाई दिए। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह तेंदुए का स्थान है। पिछले एक सप्ताह से यह जंगल के अंदर ही विचरण कर रहा है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
अंधेरा होते ही आवाजाही बंद
यहां पर ग्रामीण इस कदर से डरे हुए हैं कि अंधेरा होते ही गांव में आवाजाही बंद हो जाती है। वर्तमान समय में खेतों में रबी की फसल भी पक रही है, लेकिन अन्नदाता अब रबी की फसल को भाग्य भरोसे ही छोड़ दिए हैं। किसानों का कहना है कि जान बची रहेगी तो वे फिर से मेहनत कर फसल लगा लेगें, जब तक वन्य प्राणी नहीं पकड़ा जाता, तब तक वे खेतों से दूरी बनाकर ही रखेंगे। सूचना के बाद ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। यदि किसी को खेत में जाना पड़ता है तो वह साथी के साथ ही जाता है।
कर्मचारियों की गई है तैनाती
क्षेत्र के वन विकास निगम के अधिकारी एमपी द्विवेदी ने बताया कि जंगल में तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं। यहां पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से ग्रामीणों को एलर्ट किया गया है कि वे दिन में भी अकेले में जंगल या उसके आसपास के खेतों में न जांए। विभाग तेंदुए को पकडऩे के लिए क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहा है, लेकिन तेंदुआ बार-बार जगह बदल रहा है। जिसके चलते समय लग रहा है। फिर भी कोशिश जारी है।
 

Created On :   7 March 2022 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story