कुलदीप सिंह राठौर बने कृषि मंत्री तोमर के ओएसडी

By - Bhaskar Hindi |3 April 2022 1:01 PM IST
जिम्मेदारी कुलदीप सिंह राठौर बने कृषि मंत्री तोमर के ओएसडी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संसदीय सेवा के अधिकारी कुलदीप सिंह राठौर को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने श्री राठौर को कृषि मंत्री का ओएसडी बनाए जाने का अनुमोदन किया। कुलदीप सिंह राठौर लंबे समय से कृषि मंत्री तोमर के एडिशनल पीएस के रूप में कार्यरत हैं।
Created On :   3 April 2022 6:26 PM IST
Next Story