- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महाराष्ट्र के छह शिक्षकों को...
New Delhi News: महाराष्ट्र के छह शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया पुरस्कृत
- शिक्षकों का योगदान भारत को महाशक्ति बनाएगाः मुर्मु
- समाज में शिक्षकों के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया
New Delhi News. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह में महाराष्ट्र के 6 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित समारोह में 45 स्कूली शिक्षकों, 21 उच्च शिक्षा और 16 कौशल विकास शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और जयंत चौधरी उपस्थित रहे।

विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के जिन 6 शिक्षकों को सम्मानित किया, इनमें डॉ. शेख मोहम्मद वकीउद्दीन शेख हमीदुद्दीन (जिला परिषद हाई स्कूल, अर्धापुर, नांदेड़), सोनिया विकास कपूर (परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, मुंबई) और डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले (दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स, लातूर), डॉ. नीलाक्षी जैन (शाह एंड एंकर कच्छी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मुंबई), प्रो. पुरुषोत्तम पवार (एस.वी.पी.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग, बारामती) और अनिल रामदास जिभकाटे (संत जगनाडे महाराज सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर) शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित समारोह में 45 स्कूली शिक्षकों, 21 उच्च शिक्षा और 16 कौशल विकास शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और जयंत चौधरी उपस्थित रहे।

शिक्षकों का योगदान भारत को महाशक्ति बनाएगाः मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समारोह को संबोधित करते हुए ‘आचार्य देवो भव’' का उल्लेख किया और समाज में शिक्षकों के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में आत्म-सम्मान और सुरक्षा का संचार करते हैं। उनकी सफलता ही शिक्षकों का सच्चा पुरस्कार है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शिक्षा को आनंददायक बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को कौशल राजधानी और महाशक्ति बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Created On :   5 Sept 2025 5:50 PM IST