New Delhi News: पीयूष गोयल ने कहा - सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने जनता पर लगाया भारी कर

पीयूष गोयल ने कहा - सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने जनता पर लगाया भारी कर
  • जीएसटी दरों में बदलाव का उपभोक्ता और व्यवसाय को मिलेगा सीधा लाभ
  • सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने जनता पर लगाया भारी कर

New Delhi News. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की दरों में हुए बदलाव को उपभोक्ताओं और व्यवसायों को सीधा लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए उसने आम जनता पर भारी कर लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जीएसटी में हालिया बदलाव से निवेश और रोजगार की एक नई लहर पैदा होगी जो भारत के विकास चक्र को गति देगी।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि जीएसटी में बदलाव आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। नई व्यवस्था के तहत कम करों से उपभोक्ताओं और व्यवसायों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतना ऐतिहासिक और व्यापक बदलाव जो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा, शायद आजादी के बाद पहली बार इतने बड़े रूप में देश के कर ढांचे में बदलाव किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के अलावा कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाए गए। वादे बहुत किए जाते थे, लेकिन वह जमान पर नजर नहीं आते थे। उन्होंने कहा कि 2017 से 2024-25 तक समय-समय पर जहां-जहां संभव हुआ प्रधानमंत्री ने करों में कमी की। साल 2018 में तो 100-150 वस्तुओं पर एक साथ कर कम किए गए थे। देश के उपभोक्ताओं को लाभ देने का ये सिलसिला लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलता रहा है।

Created On :   5 Sept 2025 8:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story