महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकती है एमएनएस

MNS may be join hands with Congress for Maharashtra assembly elections
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकती है एमएनएस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकती है एमएनएस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ सकती है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नेता मनसे प्रमुख को साथ लेकर चुनाव लड़ने के पक्ष में नही है, लेकिन सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे की दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकत प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण के संकेत दे रहे है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के निवासस्थान पर हुई यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव, ईवीएम मशीन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 1 सीट ही जीत पायी है। विधानसभा चुनाव में भी कुछ कमाल दिखायेगी ऐसी स्थिति में कांग्रेस नही है। लिहाजा वह प्रदेश के सभी समविचारी दलों को अपने साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरना चाह रही है। हालांकि मनसे का प्रदेश में कोई विशेष जनाधार नही है, लेकिन कहते है डूबते को तिनके का सहारा काफी है।   

Created On :   8 July 2019 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story