उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट सर्वाधिक 'क्रिमिनल रिकार्ड' वाले उम्मीदवार हैं निरुपम

Most of criminal cases registered against Congress candidate Sanjay nirupam
उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट सर्वाधिक 'क्रिमिनल रिकार्ड' वाले उम्मीदवार हैं निरुपम
उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट सर्वाधिक 'क्रिमिनल रिकार्ड' वाले उम्मीदवार हैं निरुपम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर की उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। इसका खुलासा खुद उन्होंने अपने चुनाव नामांकन पत्र में किया है। इस सीट से चुनाव लड़ रहे कुल 21 उम्मीदवारो में निरुपम इस मामले में पहले क्रमांक पर हैं। जबकि मौजूदा सांसद व शिवसेना उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर के खिलाफ़ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार के निरुपम के खिलाफ कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि इनमें से कोई गंभीर अपराध के मामले नहीं हैं। निरुपम के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल केस में भाजपा नेता स्मृति ईरानी की तरफ से दर्ज कराया गया आपराधिक मानहानि का मामला भी शामिल है। एक टीवी डीबेट के दौरान हुए विवाद के बाद ईरानी ने यह मामला दर्ज कराया था। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। 

858 में 221 के खिलाफ क्रिमिनल केस

महाराष्ट्र में चार चरणों मे हो रहे लोकसभा चुनाव में उतरे 858 उम्मीदवारों में से 221 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 151 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले हैं, जिनमे हत्या, हत्या के प्रयास, छेड़खानी, लूट जैसे अपराध शामिल हैं। 

उम्मीदवार                          आपराधिक मामले

संजय निरुपम (कांग्रेस)               11
गजानन कीर्तिकर (शिवसेना).       O
पूनम महाजन (भाजपा).             02
गोपाल शेट्टी (भाजपा)                 09                

संजय पाटिल (राकांपा)               03

Created On :   26 April 2019 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story