- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- दहेज हत्या के आरोप में बेटे के साथ...
दहेज हत्या के आरोप में बेटे के साथ जेल गई मां

डिजिटल डेस्क,सतना। कोटर पुलिस ने दहेज प्रताडऩा और गैरइरादतन हत्या के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि कोटर कस्बे के वार्ड 15 की निवासी आंचल सिंह 25 वर्ष की इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल रीवा में मौत हो गई थी, तब मायके वालों ने लिखित शिकायत देकर उसके पति रूपेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह 29 वर्ष और सास ममता सिंह उर्फ मुन्नी 50 वर्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इसी वजह से आंचल को समय से पूर्व प्रसव हो गया और उसकी जान चली गई।
डीएसपी ने की जांच
शिकायत की जांच डीएसपी ख्याति मिश्रा के द्वारा की गई, जिसमें प्रारंभिक साक्ष्य मिलने पर आईपीसी की धारा 498ए, 304बी, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी मां-बेटे को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Created On :   22 Nov 2022 1:24 PM IST