गुम बच्चों को वापस पाकर छलक पड़ी मां की आंखें

Mothers eyes spilled after getting back the missing children
गुम बच्चों को वापस पाकर छलक पड़ी मां की आंखें
गुम बच्चों को वापस पाकर छलक पड़ी मां की आंखें

काम पर गई थी मां, अचानक लापता हो गए थे मासूम, उर्जा डेस्क ने की तलाश 
डिजिटल डेस्क  बरेला। 
एक मां अपने बच्चों को पड़ोसियों के भरोसे छोड़कर काम पर चली गई। जब वह वापस आई तो देखा कि उसके दोनों बच्चे गायब थे। पड़ोसियों से पता किया तो कोई जानकारी नहीं लगी। महिला रोते-बिलखते थाना पहुंची और बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत की। उर्जा हेल्प डेस्क ने तत्काल बच्चों की तलाश की। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चे खेलते हुए मिले। पुलिस जब वापस बच्चों को लेकर थाना पहुंची तो मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। बच्चों को मां के सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 11 में पान बाई अपने पति जय सिंह और दो बच्चों के साथ रहती है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुरुवार को पानबाई बच्चों को घर पर छोड़कर काम करने के लिए चली गई। इस दौरान उसने पड़ोसियों से बच्चों पर नजर रखने के लिए भी कहा। जब वह काम करके वापस आई तो देखा बच्चे घर पर नहीं थे। उसने पड़ोसियों से पूछा तो किसी को कोई जानकारी नहीं थी। 
रोते हुए पहुंची थाने
बच्चों के गुम होने के बाद महिला तलाश करते हुए थाना पहुंची। जहां उसने ऊर्जा डेस्क प्रभारी सतीश उईके और लिंक अधिकारी सावित्री को अपनी व्यथा बताई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के प्रयास से दोनों बच्चे खेलते हुए मिले। दोनों को थाने लाकर मां के सुपुर्द किया गया। बच्चों को देख मां का चेहरा खुशी से खिल गया। पुलिस ने भूखे बच्चों को नाश्ता भी कराया।
 

Created On :   14 Feb 2020 3:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story