- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- एनसीपी विधायक हनुमंत डोलस का निधन,...
एनसीपी विधायक हनुमंत डोलस का निधन, सोलापुर के अकलुज में अंतिम संस्कार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक हनुमंत डोलास का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 57 वर्षीय डोलास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिजन ने यह जानकारी दी। डोलास राज्य विधानसभा में सोलापुर जिले की मलशिरास विधानसभा सीट से विधायक थे। उनके घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। परिवार के सदस्यों के अनुसार डोलास का अंतिम संस्कार बुधवार को सोलापुर जिले में अकलुज शहर में होगा। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डोलास ने पहली बार 2004 में राकांपा की टिकट पर मलशिरास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था और अब तक वह इसी सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने सरकारी संत रोहिदास लेदर इंडस्ट्रीज एंड चर्मकार डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के तौर पर काम किया था। बाद में कुछ समय के लिये वह एमएचएडीए के सरकारी आवासीय एजेंसी के निदेशक भी रहे।
Created On :   30 April 2019 2:45 PM GMT