दो महीने के लिए एनएच-7 बंद ' जबलपुर से नागपुर की दूरी 70 किमी बढ़ी - वन्य जीवों ,के लिए बनाए जा रहे 10 अंडर पास 

NH-7 closed for two months distance from Jabalpur to Nagpur increased by 70 km
दो महीने के लिए एनएच-7 बंद ' जबलपुर से नागपुर की दूरी 70 किमी बढ़ी - वन्य जीवों ,के लिए बनाए जा रहे 10 अंडर पास 
दो महीने के लिए एनएच-7 बंद ' जबलपुर से नागपुर की दूरी 70 किमी बढ़ी - वन्य जीवों ,के लिए बनाए जा रहे 10 अंडर पास 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । जबलपुर का सबसे व्यस्ततम माना जाने वाला नेशनल हाईवे क्रमांक-7 अगले दो महीनों के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। सिवनी के आगे पहाड़ी के दुर्गम रास्तों की वजह से यह निर्णय लिया गया है। डायवर्ट किए गए रूट से जबलपुर नागपुर की दूरी 70 किमी बढ़ गई है। पता चला है कि मोहगाँव-खवासा खंड की कुरई घाटी पर 10 अंडरपास और एक ब्रिज बनाया जाने वाला है। लिहाजा इसी वजह से रूट को बंद करने की नौबत आई है।
वैसे तो ये सड़क 30 मई से बंद हुई है, लेकिन लॉकडाउन के चलते पता नहीं चला क्योंकि न तो बसें चल रहीं है न ही बड़ी संख्या में  प्राइवेट वाहन। बहरहाल सिवनी के आगे पहुँचने पर राहगीरों को यह पता नहीं चल पाता कि सकरी के रास्ते बढ़ें या फिर निगरी होकर जाएँ। कुरई घाटी में एक तरफ घाटी एवं एक तरफ पहाड़ है एवं इसी खंड में मेजर कंस्ट्रक्शन होने हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को अंदेशा है कि इस वजह से वाहन दुर्घटनाएँ बढ़ सकती हैं और ट्रैफिक जाम के हालात भी बनेंगे। यही वजह है कि जबलपुर के कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी ने नागपुर के कमिश्नर को पत्र लिखकर वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी है। इसके साथ ही जरूरी इंतजामों के लिए कलेक्टर नागपुर को निर्देशित करने कहा है। 
इसलिए जरूरी अंडर पास: ऊपर ट्रैफिक नीचे वाइल्ड लाइफ 7 जबलपुर नागपुर रोड  पर  मोहगाँव खवासा खण्ड में 624.480 से 653.225 किमी का फोरलेन सड़क चौड़ीकरण किया जाना है। खास बात यह है कि इसके काफी हिस्से में घना जंगल है और वाइल्ड लाईफ भी है। अंडरपास इसलिए जरूरी माने गए ताकि ऊपर से यातायात भी चलता रहे और नीचे वन्य प्राणियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वे सुरक्षित भी रहें। वन्य प्राणियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अंडर पास बनाए जा रहे हैं।पी-3
वैकल्पिक मार्ग 
01 सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर- नागपुर को वैकपल्पिक तौर पर प्रस्तावित किया है ।
02  नागपुर से सिवनी जाने के लिए डिगरी-कटंगी से होकर भी पहुँचा जा सकता है। 
03 जबलपुर से सिवनी न जाना हो तो  नरसिंहपुर होकर छिन्दवाड़ा से नागपुर जाना संभव है।
 

Created On :   16 Jun 2020 8:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story