झाड़-फूँक के संदेह में वृद्ध की हत्या - आरोपी करता है कबाड़ का काम 

Old man murdered on suspicion of flogging - accused commits junk
झाड़-फूँक के संदेह में वृद्ध की हत्या - आरोपी करता है कबाड़ का काम 
झाड़-फूँक के संदेह में वृद्ध की हत्या - आरोपी करता है कबाड़ का काम 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम नरीला में एक 75 वर्षीय वृद्ध के सिर पर बका से हमला कर उसकी हत्या कर दी गयी। वृद्ध की हत्या होने से गाँव में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि आरोपी कबाड़ का काम करता है और मृतक झाड़-फूँक करता था जिससे यह संभावना नजर आ रही है कि झाड़-फूँक के चक्कर में हत्या की गयी है।  
सुबह - सुबह किया बका से हमला
 सूत्रों के अनुसार ग्राम नरीला में वृद्ध की हत्या होने की सूचना पर पहुँची पुलिस को गाँव में रहने वाले रमेश कोल ने बताया कि वह सुबह साढ़े 5 बजे के करीब कपड़े धोकर अपने आँगन में फैला रहा था। उसी दौरान राम प्रसाद उर्फ बक्सू कोल अपने घर से नरीला की ओर पैदल जा रहा था। तभी अचानक भूरा कोल साइकिल से आया और कुछ कहे बिना ही बका से रामप्रसाद पर हमला कर दिया। इस बीच वह राम प्रसाद को बचाने के लिए पहुँचा तो आरोपी ने बका लेकर उसके सीने पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल करने के बाद वह वहाँ से भाग निकला, इस दौरान रामप्रसाद उम्र 75 वर्ष की मौत हो चुकी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी भूरा कोल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक गुनियाई, झाड़-फूँक किया करता था लेकिन गाँव में किसी से उसकी कोई बुराई नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। हत्या के कारण अज्ञात 
मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरीला में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी भूरा कोल की तलाश की जा रही है। वृद्ध की हत्या किन कारणों से की गयी है इसका पता लगाया जा रहा है। 
-श्रीमती भावना मरावी, एसडीओपी सिहोरा
 

Created On :   29 Oct 2019 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story