शिवानंद कुटी में पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न

By - Bhaskar Hindi |25 July 2022 11:51 AM IST
पन्ना शिवानंद कुटी में पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न
डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक १६ स्थित शिवानंद कुटी में आज पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार युवा मण्डल द्वारा किया गया। आयोजित गायत्री यज्ञ में शामिल हुए लोगों द्वारा वार्ड की सुख, समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की गई। पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ में वार्ड पार्षद आशा विनोद जडिया, अजय तिवारी, अनिल तिवारी, दिनेश दुबे, अनिल जडिया सहित अन्य लोग एवं वार्डवासी तथा गायत्री युवा मण्डल की टीम शामिल रहीं।
Created On :   25 July 2022 5:21 PM IST
Tags
Next Story