पटोले न कहा - फडणवीस आंखें बंद कर दूध पी रहे हैं

Patole did not say - Fadnavis is drinking milk with closed eyes
पटोले न कहा - फडणवीस आंखें बंद कर दूध पी रहे हैं
नागपुर पटोले न कहा - फडणवीस आंखें बंद कर दूध पी रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नागपुर. कसबा-पेठ उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा भाजपा को पटखनी देने पर उत्साहित कांग्रेसियों ने रविवार रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का नागपुर विमानतल पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नाना पटोले ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी अवस्था आंख बंद कर दूध पीने वाली बिल्ली जैसी हो गई है। राज्य में अनेक लोगों पर ईडी की कार्रवाई हुई है। वही नेता जब भाजपा में शामिल हो गए, तो वे शुद्ध हो गए। फडणवीस को इसका जवाब देना चाहिए कि, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों बंद हुई है। उन्हें लगता है कि, वे जो कुछ कर रहे हैं ठीक है, इसलिए जनता ने कसबा-पेठ में उन्हें सबक सिखाया है। उत्तर-पूर्व के राज्यों में कांग्रेस को मिली हार पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस का पहले एक भी विधायक नहीं था। अब आने शुरू हो गए हैं, इसलिए भाजपा को वहां जोड़-तोड़कर अपनी सरकार बनानी पड़ रही है। विमानतल पर स्वागत अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, विशाल मुत्तेमवार व अन्य उपस्थित थे। 
 

Created On :   6 March 2023 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story