- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एक दुर्घटना आपके अच्छे कार्यो पर...
एक दुर्घटना आपके अच्छे कार्यो पर धब्बा बन सकती है, रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक ने ली अधिकारियों की क्लास

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। एक दुर्घटना आपके सारे अच्छे काम पर धब्बा बन सकती है, लेकिन सेफ्टी कल्चर आपको हर समय जागृत रखते हुए हर दुर्घटना से बचने में मददगार साबित होता है। सभी रेल कर्मचारियों को कार्य के दौरान सेफ्टी के सभी उपायों को हमेशा याद रखते हुए उन्हें अमल में लाना चाहिए। इस आशय के विचार जबलपुर मंडल आए रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यपालक निदेशक संरक्षा (पी.ई.डी.) विनोद कुमार ने आज मंडल में रेल अधिकारियों की आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
इस दौरान सभागार में विनोद कुमार के आगमन पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनोज सिंह ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें मंडल के विषय में बताया एवं रेल संरक्षा के लिए मंडल में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षा अधिकारी पमरे पी.के.गुप्ता ने सेफ्टी इश्यु पर पश्चिम मध्य रेल में किए जा रहे कार्यो पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं में आई कमी को संरक्षा की सफलता बताया।
सेफ्टी का रखें ध्यान
पी.ई.डी. विनोद कुमार ने आगे कहा कि सेफ्टी विभाग की टिप्पणी रेलवे में सतर्कता पूर्ण कार्य करने में बहुत उपयोगी है, इसके कारण ही रेलवे में दिनों दिन दुर्घटनाओ में कमी आ रही है। उन्होंने सेफ्टी फर्स्ट को धयान में रख कर कार्य करने की सलाह दी. श्री कुमार ने कर्मचारियों को आरोप पत्र के स्थान पर उन्हें आधुनिक तकनीकी की सुरक्षा प्रणाली से अवगत कराए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होने रेवले हादसों को रोकने संबंधि उपाय भी बताए। इस दौरान अधिकारियों की समस्याओं को भी सुना।
यह रहे मौजूद
जबलपुर मंडल की इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक अंजू मोहनपुरिया, सुधीर सरवरिया, पमरे के ई.ई.डी. डी.डी.श्रीवास्तव, मंडल के ब्रांचा अधिकारी आनंद कुमार, विश्व मोहन, ए.के. माथुर, अभिराम खरे, राजीव कम्ब्रोज, विजय पाण्डेय श्रीमती डॉ. आशा चिमनिया, मणि भूषण सिंह, एन के मिश्रा, अनिल भालेराव, अभिषेक ठाकुर, श्री रवीश शुक्ल, सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   8 April 2019 8:13 PM IST