पेंच की बाघिन टी 9 ने जन्मे चार शावक

Penchs tigress T9 gave birth to four cubs
पेंच की बाघिन टी 9 ने जन्मे चार शावक
कर्माझिरी के रूनीझूनी वाली बाघिन के नाम से है प्रसिद्ध पेंच की बाघिन टी 9 ने जन्मे चार शावक

डिजिटल डेस्क सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व से खुशखबरी आई है। यहां के कोर एरिया कर्माझिरी की बाघिन टी 9 ने चार शावक जनमे हैं। इसकी जानकारी तब पता लगी जब सोमवार को किसी पर्यटक ने बाघिन और उसके शावकों का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। संभवत: बाघिन मांद में से शावकों को बाहर लेकर निकली थी।  शावकों के जन्म देने की पुष्टि पार्क के अधिकारियों ने भी की है। शावकों की उम्र करीब दो माह है।
पहली बार जन्मे शावक
पार्क प्रबंधन के अनुसार बाघिन टी 9 रूनीझूनी वाली बाघिन के नाम से प्रसिद्ध है। उसने पहली बार शावकों को जन्म दिए हैं। रैयाकसा बीट में वह काफी समय से रह रही है। पार्क में अपने शावकों को लेकर निकली बाघिन का यह पहला वीडियो सामने  आने के बाद पार्क प्रबंधन भी उत्साहित है। ऐसे में उस इलाके सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
करीब 20 शावक मौजूद
जानकारी के अनुसार पार्क के कोर और बफर एरिया मे वर्तमान में करीब 20 शावक हैं। टी 9 के चार शावक सामने आने के बाद शावकों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में हुई ऑल इंडिया टाइगर सेंसस में 22 बाघ और 31 बाघिन पाए गए, जबकि तीन बाघों के जेंडर का पता नहीं चला था। कुल 56 बाघों और 10 शावक कैमरा ट्रेप में मिले थे।
इनका कहना है
पेंच के कोर एरिया में बाघिन टी 9 ने चार शावक पहली बार जनमे हैं। शावकों के जन्म होने से उम्मीद बढ़ी है कि पेंच में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है।
रजनीश सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, पेंच टाइगर रिजर्व

Created On :   24 May 2022 11:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story