- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाते हैं...
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाते हैं पौधे - नीम के पौधे रोपकर कहा-पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है
डिजिटल डेस्क जबलपुर। हरे-भरे पौधे वातावरण को खुशनुमा रखने के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में भी सहयोगी हैं। इस संदेश के साथ दैनिक भास्कर का पौधे अपने परिजन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नीम के पौधे लगाए जा रहे है। अभियान से जुड़कर सदस्य पौधे लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।
पौधे हमारे परिवार के सदस्य
आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने भास्कर के अभियान के तहत नीम का पौधा लगाया और कहा कि अनेकों वर्षों से हम पौधारोपण का महत्व जानते आ रहे हैं। पौधे हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। दैनिक भास्कर द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निश्चित ही सराहनीय है। इस दौरान सेवा भारती के अध्यक्ष बाबा वैद्य, श्रीमती नीता रजक, अनीश चौकसे संकल्प दुबे, संजय सिंह, संतोष जैन, आयुष रजक, चन्द्रभान कोष्टा की उपस्थिति रही।
पौधों का संरक्षण भी जरूरी
गोपालपुर स्थित विराट हॉस्पिस में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी व डॉ. अखिलेश गुमास्ता ने नीम का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि- पौधे लगाकर न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी को बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी शुद्ध वातावरण मिलेगा। नीम के पौधे लगाने से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन जनरेट होगी। जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए न सिर्फ पौधे लगाने की जरूरत है बल्कि उनका संरक्षण भी जरूरी है। इस दौरान स्वामी मैत्रेयी, श्रीमती पदम्जा, विमलेश यादव की उपस्थिति रही।
आज की जरूरत है पौधारोपण
पौधे लगाना वर्तमान समय की आवश्यकता है। दैनिक भास्कर अभियान में शामिल होकर नन्दवाना समाज के सदस्यों ने नीम का पौधा लगाया। नन्दवाना ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक चन्द शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। ताकि आस-पास का वातावरण शुद्ध रहे। ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिले। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, हर्षदलानी, सुधीर शर्मा, अनुराग त्रिवेदी, डॉ. दिलीप अग्रवाल, संजय साहू, चन्द्रहास तिवारी, राजेश पटेल, जगदीश पटेल, अमित चडार,राममान बर्मन, रामखिलावन साहू, राम गोपाल, कैलाश तिवारी उपस्थित रहे।
Created On :   11 Sept 2021 7:35 PM IST