कांस्टेबल के लड़के के साथ दूसरे कांस्टेबल ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Police constable arrested for obscene thing with 15-year-old boy
कांस्टेबल के लड़के के साथ दूसरे कांस्टेबल ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
कांस्टेबल के लड़के के साथ दूसरे कांस्टेबल ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस उपनिरीक्षक के 15 वर्षीय लड़के के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में 50 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में ट्रैफिक विभाग में तैनात है। आरोपी ने मुलुंड इलाके में स्थित अपने घर में बुलाकर लड़के के साथ अश्लील हरकत की थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रमोद ठोंबरे है। ठोंबरे मुलुंड इलाके स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता है। 31 मार्च को उसने इमारत की निचली मंजिल पर रहने वाले 15 वर्षीय पीड़ित को बुलाने के लिए एक लड़की को उसके घर भेजा। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का घर पहुंचा। तो ठोंबरे ने उससे परीक्षा, भावी शिक्षा और करियर से जुड़ी बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान लड़के ने ठोंबरे से कहा कि वह भारतीय नौसेना में शामिल होने का इच्छुक है। 

ठोंबरे ने शारीरिक जांच के नाम पर लड़के को कपड़े उतारने को कहा 
ठोंबरे ने कहा कि वह भर्ती के लिए कुछ अहम जानकारियां दे सकता है। इसके बाद ठोंबरे ने शारीरिक जांच के नाम पर लड़के को कपड़े उतारने को कहा और उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। घबराए युवक ने कहा कि वह अपने घर का दरवाजा बंद किए बिना आया है और वहां से भाग निकला। इसके बाद उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। लड़के की मां ने अपने पुलिस उपनिरीक्षक पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ठोंबरे के खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस ने ठोंबरे के खिलाफ पास्को कानून के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  

Created On :   3 April 2018 12:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story