- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Politics on Suicide case : Bihar police questioned to Sushant's sister, friend and cook
दैनिक भास्कर हिंदी: सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में शुरु हुई राजनीति, बहन - दोस्त और कुक से भी पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जहां एक और राज्य सरकार के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने दावा किया है कि मामले की छानबीन करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। वही भाजपा के प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की दखल के चलते मुंबई पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर पाए इसीलिए सुशांत के परिवार वाले और उनके चाहने वाले मामले की छानबीन सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे हैं।
मुंबई पुलिस पर सरकार का दबावः राम कदम
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक राम कदम ने कहा कि मुंबई पुलिस की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है लेकिन महाराष्ट्र सरकार के दबाव के चलते पर ठीक से काम नहीं कर पा रही है। यह महाराष्ट्र सरकार की विफलता है कि बिहार पुलिस यहां अगर पूछताछ कर रही है अगर महाराष्ट्र सरकार पुलिस को छूट दे तो वह अपना काम ठीक ढंग से कर पाएंगे। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग एक बार फिर दोहराई।
बिहार पुलिस ने तोड़ा प्रोटोकॉलः गृह राज्यमंत्री
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि बिहार पुलिस जो कर रही है वह गलत है। जब किसी राज्य से एक पुलिस दल जांच के लिए दूसरे राज्य में आता है तो कुछ प्रोटोकॉल का पालन करना होता है, लेकिन मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने इनका पालन नहीं किया। देसाई ने कहा कि मुंबई पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। हम पहले दिन से इसमें जांच कर रहे हैं। अब पटना पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और एक दल मुंबई पहुंच गया लेकिन उसने इस संबंध में पहले से तय नियम कानूनों का पालन नहीं किया
बहन - दोस्त और रसोईये से भी पूछताछ
पटना पुलिस मुंबई में डेरा डाले हुए हैं और अब तक इस मामले में सुशांत की बहन उनके दोस्त और कुक का बयान दर्ज कर चुकी है। मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम ने सुशांत की बहन मीतू सिंह, दोस्त महेश शेट्टी और सुशांत के रसोईए का बयान दर्ज किया है। मीतू ने पुलिस को बताया कि रिया ने सुशांत को अपने नियंत्रण में कर रखा था और भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उसके अंदर डर पैदा कर दिया था। रिया सुशांत को अपना घर और नौकर चाकर बदलने को मजबूर किया था। आत्महत्या के वक्त घर में मौजूद प्रशांत के नौकर से भी पटना पुलिस ने करीब 2 घंटे पूछताछ की और वारदात के समय की सारी जानकारियां इकट्ठा की।
बहन ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए आरोप
आत्महत्या से पहले सुशांत ने अपने जिस सबसे करीबी दोस्त महेश शेट्टी को फोन किया था पुलिस ने उनका भी बयान दर्ज किया। बता दें कि शेट्टी फोन नहीं उठा पाए थे। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने भी पटना पुलिस को बताया है की सुशांत ने उन्हें जानकारी दी थी कि रिया उन्हें परेशान कर रही है और वे रिश्ता खत्म करना चाहते हैं।अंकिता ने अपने और सुशांत के बीच हुए व्हाट्सएप चैट की स्क्रीन शॉट भी पटना पुलिस को सौंपी है। वही मुंबई पुलिस अब सुशांत के परिवार का एक बार फिर से विस्तृत बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कुछ लोगों के बयान दर्ज करने के अलावा पटना पुलिस की टीम ने बैंकों में जाकर सुशांत के खातों से जुड़ी जानकारी हासिल की। मुंबई पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई जांच से जुड़ी जानकारी भी इकट्ठा की।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सुशांत के पिता ने रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की
दैनिक भास्कर हिंदी: बिना हमें पूर्व नोटिस के कुछ नहीं किया जाना चाहिए : सुशांत के पिता
दैनिक भास्कर हिंदी: सुशांत मामला सीबीआई को ट्रांसफर करने की जनहित याचिका खारिज
दैनिक भास्कर हिंदी: सुशांत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस की जांच से बॉलीवुड माफिया गिरोह के संरक्षक बेचैन : भाजपा
दैनिक भास्कर हिंदी: सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई करें जांच : मायावती