- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बर्ड फ्लू से बेहाल पोल्ट्री...
बर्ड फ्लू से बेहाल पोल्ट्री व्यवसाय, मंत्री सुनील केदार से वित्तीय सहायता की मांग
By - Tejinder Singh |19 Jan 2021 11:52 AM GMT
बर्ड फ्लू से बेहाल पोल्ट्री व्यवसाय, मंत्री सुनील केदार से वित्तीय सहायता की मांग
डिजिटल डेस्क, बीड। केज.अंबाजोगाई निर्वाचन क्षेत्र के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू से मचे हड़कंप के बाद व्यापाती परेशान हैं। पोल्ट्री व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गांवों में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद हजारों मुर्गियों को मारा गया है।
बर्ड फ्लू की आशंकाओं के कारण पोल्ट्री व्यवसाय में कई तरह की दिक्कतें आ रही है। उनके सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पोल्ट्री फार्म संचालक भारी वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जिसे लेकर भाजपा नेता अक्षय मूंदड़ा ने पोल्ट्री व्यवसाय को वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।.उन्होंने पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री सुनील केदार से मुलाकात की है।
Created On :   19 Jan 2021 5:22 PM GMT
Next Story