तापमान बढ़ते ही चढ़ने लगे सब्जियों के दाम 

Prices of vegetables started rising as the temperature increased
तापमान बढ़ते ही चढ़ने लगे सब्जियों के दाम 
अकोला तापमान बढ़ते ही चढ़ने लगे सब्जियों के दाम 

डिजिटल डेस्क, अकोला. सब्जी मंडी में इन दिनों हरी सब्जियों की आवक धीरे धीरे कम होती दिखाई दे रही है। ठंड के मौसम में हरी सब्जियों की प्रचुरता के कारण उसके दाम काफी नीचे चले गए थे। लेकिन जैसे जैसे गर्मी का मौसम पैर पसार रहा है, वैसे हरी सब्जियां घटने लगी हैं। जिससे इनके दाम अब बढ़ने लगे है। महंगाई की आग नींबू पर लगी हुई है। हमेशा अकोला की मंडी में सस्ते तथा नग से बिकने वाले नींबू अब किलो तथा पाव में बिकने लगे हैं। धूप चटखते ही नींबू के दाम 160 रू. किलो से उपर चले जाते है। नींबू भी रसीले तथा पीले उपलब्ध नहीं हैं बल्कि हरे नींबू बड़ी मात्रा में मिल रहे है। जिनके एक नग कीमत 3 से 4 रू. तक जा रही है। पत्ता गोभी, फूलगोभी के दाम भी अब बढ़ने लगे है। टमाटर की सुर्खी भी ऊपर जाने लगी है। बावजुद इसके फिलहाल सब्जियों के दाम काफी हद तक ग्राहकों की जेब के दायरे में हैं। गर्मी बढ़ते ही यह दाम चढ़ने लगेंगे।आम आदमी की रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हरी सब्जियां जिले के आसपास तथा ग्रामीण क्षेत्र अकोला के सब्जी मंडी में पहुंच रही है।

सब्जियों के दाम आम आदमी के बजट के आसपास हैं। इन दिनों हरी सब्जियों की आवक सीमित होने से दाम में हल्की उछाल आई है। जिससे हरी सब्जियों की मांग कम होने लगी है। जिले के आसपास के ग्रामीण अंचलो में अधिकांश किसान सब्जी की खेती के जरिए आय के व्यवस्था करते हैं। जहां अधिकतर गोभी, टमाटर, मूली, गाजर, पालक, मेथी, धनिया, गवार, बरबटी, भींडी, चौलाई, चिवड़ का उत्पादन व्यापक पैमाने पर किया जाता है। यह ऐसी सब्जियां है जिनकी सबसे ज्यादा बिक्री होती है। गृहिणियों का कहना है कि, सब्जियों के दाम तो फिलहाल ठीकठाक हैं। आलू और प्याज के दाम फिलहाल स्थिर चल रहे हैं।

फूलगोभी की अकोला जिला, बुलढाणा व कारंजा से आवक धीरे धीरे कम होने लगी है। अब 40 रू. किलो फूलगोभी बिक रही है। इसी तरह पत्तागोभी भी 30 रू. किलो है। भरता का बैंगन 30 रू. किलो, इसी तरह टमाटर की आवक घटने से 10 रू. किलो बिक रहा टमाटर अब 15 से 20 रू. किलो बिक रहा हैं। हरी मेथी बाजार से लापता दिखाई दे रही है। जिससे उसके दाम काफी बढ़ गए है। मेथी 20 रू पाव बिक रही है। हरा धनिया की जुड़ी, पालक, हरी मिर्च इन दिनो 10 रू. गड्ढी तथा मिर्च 15 रू. पाव बिक रही है। मूली 10 रू. में दो मिल रहे है, ऐसी जानकारी अकोला सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता ने दी है।

Created On :   9 April 2023 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story