- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चित्रकूट के घाट पर पहुँची प्रियंका...
चित्रकूट के घाट पर पहुँची प्रियंका गांधी, किया पूजन अर्चन
By - Bhaskar Hindi |17 Nov 2021 1:32 PM IST
-बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद चित्रकूट के घाट पर पहुँची प्रियंका गांधी, किया पूजन अर्चन
डिजिटल डेस्क सतना. चित्रकूट में रम रहे रहिमन अवध नरेश.जा पर विपदा पड़त है तेहि आवत यह देश...पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी के घाट पर पहुंचीं। मंदाकिनी गंगा में नावों के मंच से उन्होंने लड़की है तो लड़ेगी विषय पर ग्राम्य महिलाओं को संबोधित किया। इससे पहले कांग्रेस की राष्द्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जेड प्लस सुरक्षा घेरे में कार से प्रयागराज से चित्रकूट पहुंची। उन्होंने मंदाकिनी के रामघाट में महाराजाधिराज मदगजेन्द्र स्वामी का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की.प्रियंका श्रीकामदगिरी के पुण्य दर्शन के बाद पुन: प्रयागराज लौट गईं।
Created On :   17 Nov 2021 7:01 PM IST
Tags
Next Story