महँगे मकान खरीदे फिर भी गंदगी में रहने को मजबूर- नालों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Purchased expensive houses yet forced to live in dirt
महँगे मकान खरीदे फिर भी गंदगी में रहने को मजबूर- नालों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
महँगे मकान खरीदे फिर भी गंदगी में रहने को मजबूर- नालों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क जबलपुर । एमएलबी स्कूल के पास ओमती-मोती नाला के किनारे बसे ईडब्ल्यूएस बस्ती में रहने वाले गरीब परिवारों को नगर निगम ने एक लाख बीस हजार के मकान 4 लाख में बेचे, बैंक से फायनेंस करवाने में कीमत 8 लाख पहुँच गई। चार गुना कीमत में मकान खरीदने के बावजूद आज गरीबों के घर में नाले का गंदा पानी घुस रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने स्मार्ट सिटी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते हुए नाला निर्माण में नगर निगम के अफसरों पर धाँधली का आरोप लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि जबलपुर के ओमती नाला मोती नाला का पक्का निर्माण अरबों रुपए की लागत से नगर निगम स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाया गया है। निर्माण अच्छा और उपयोगी हो इसलिए करोड़ों रुपए परामर्श कंपनियों पर खर्च किए गए। इसके बावजूद निर्माण के परिणाम अच्छे नहीं रहे। नालों को सँकरा कर दिया, ऊँचाई कम कर दी गई और लेवल का भी ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण अरबों रुपयों का निर्माण सुविधा की जगह मुसीबत बन गया। प्रदर्शन के बाद झल्लेलाल जैन, विवेक अवस्थी, अमरीश मिश्रा, अभिषेक यादव, पंकज पांडे, रामनिवास मुन्ना पटेल, गुड्डू नवी, रामदास यादव, जितेन्द्र यादव ने नायब तहसीलदार गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। 
 

Created On :   25 Aug 2020 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story