रैगांव उपचुनाव: भाजपा ने 2 विधानसभा, 1 लोकसभा का उपचुनाव जीता नहीं, लूटा है- पूर्व मुख्यमंत्री

मतदाताओं के बीच शुक्रिया करने पहुँचे थे कमलनाथ रैगांव उपचुनाव: भाजपा ने 2 विधानसभा, 1 लोकसभा का उपचुनाव जीता नहीं, लूटा है- पूर्व मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क सतना। रैगांव उपचुनाव जीतने के बाद उत्साह से लबरेज मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रैगांव की मतदाताओं के बीच शुक्रिया कहने पहुंचे।  उन्होंने सुरक्षा घेरा से बाहर जाकर लोगों से अभिवादन किया। कमलनाथ ने कहा कि रैगांव में भाजपा का धन-बल नहीं चला क्योंकि यहां कि जनता सीधी-सादी है मगर मूर्ख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खंडवा लोकसभा, जोबट और पृथ्वीपुर उपचुनाव को भाजपा ने जीता नहीं बल्कि लूटा है। कमलनाथ ने कहा कि रैगांव विधानसभा की लगभग 300 पोलिंग बूथ में 200 बूथ जीते। 32 साल से भाजपा का गढ़ माने जाने वाली रैगांव में क्षेत्र की मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि आपने साबित कर दिया कि इस क्षेत्र की जनता बिकाऊ नहीं है। रैगांव के मतदाताओं ने शिवराज सिंह चौहान की घंटी बजाई है... मोदीजी की घंटी बजाई है। हमीदिया कैम्पस के नेहरू हॉस्पिटल में आगजनी से हुई नवजातों की मौत के मामले में कमलनाथ ने कहा कि अस्पताल में डेढ़ सौ बच्चे भर्ती थे। 40 बच्चों का पता चला बाकी कहां गए। सरकार कह रही है कि 4 बच्चों की मौत हुई है। भाजपा सरकार छिपाने की राजनीति करती है।

Created On :   10 Nov 2021 2:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story