महिला को बंधक बनाकर रेप का प्रयास- महिलाओं ने बदमाश को घेरकर पकड़ा

Rape attempt by making a woman hostage badass caught by womens
महिला को बंधक बनाकर रेप का प्रयास- महिलाओं ने बदमाश को घेरकर पकड़ा
महिला को बंधक बनाकर रेप का प्रयास- महिलाओं ने बदमाश को घेरकर पकड़ा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र के लेमा गार्डन के पास नगर निगम के ईडब्ल्यूएस मकान में घुसकर एक बदमाश ने वहां रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। बदमाश से बचने के लिए महिला ने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया, जिसके बाद आस-पास की महिलाएं वहां एकत्रित हो गईं और बदमाश को पकड़ लिया गया। घटना के नजदीक चल रहे एक निर्माणाधीन भवन का सिक्योरिटी गार्ड बदमाश को पकड़कर थाने ले जाने लगा, लेकिन बदमाश हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद पूरी बस्ती के लोग गोहलपुर थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तार करने की मांग पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने छेड़छाड का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
                           पुलिस ने बताया कि पीएसएम कंपाउंड से विस्थापित होकर कुछ परिवार लेमा गार्डन स्थित नगर निगम के ईडब्ल्यूएस क्वाटरों में रहने आए थे। तीन दिन पूर्व ही एक परिवार ने मकान में रहना शुरू किया था। सोमवार की दोपहर परिवार के लोग अपना सामान और अन्य जरूरी चीजें लेने पीएसएम गए हुए थे, घर पर एक 24 वर्षीय महिला अकेली थी। शाम करीब सवा 5 बजे गुड्डू नाम का युवक महिला के घर पहुंचा और उसने पीने के लिए पानी मांगा। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला गुड्डू ने उसका मुंह दबाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। छीना झपटी के दौरान महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर िदया, जिसके बाद पड़ोस की कुछ महिलाएं वहां पहुंच गईं। देखते ही देखते आस-पास की काफी महिलाएं वहां एकत्रित हो गई, िजसके बाद अंदर बंद महिला ने गुड्डू को धक्का देकर दरवाजा खोला फिर महिलाओं ने गुड्डू को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, इसी बीच समीप चल रहे एक निर्माण कार्य में लगे सिक्योरिटी गार्ड ने गुड्डू को पकड़ लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला।
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा-
 पीडि़त महिला की िशकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अहमदनगर में रहने वाले गुड्डू के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां उसके समर्थन में कई महिलाएं एकत्रित होकर पुलिस का विरोध करने लगीं। हालांिक बाद में पुलिस ने गुड्डू को हिरासत में ले लिया और उसे थाने लाया। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।

 

Created On :   10 April 2018 6:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story