शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म - गर्भवती होने पर तोड़ दिया रिश्ता

Rape of a minor on the pretext of marriage - Relationship broke up while pregnant
शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म - गर्भवती होने पर तोड़ दिया रिश्ता
शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म - गर्भवती होने पर तोड़ दिया रिश्ता

डिजिटल डेस्क सतना। रामनगर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को उसके ही एक रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर काफी समय तक दुष्कर्म किया और जब गर्भ ठहर गया तो वादे से मुकर गया। तब पीडि़ता ने पुलिस की मदद लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 
घर भी ले जाता था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जमताल निवासी अशोक कोल ने रिश्तेदारी में आने वाली नाबालिग को चिकनी-चुकड़ी बातों के जाल में फंसाकर लगभग एक वर्ष पूर्व शारीरिक संबंध बना लिए और समय-समय पर मिलता रहा। कई बार पीडि़ता को अपने घर भी ले गया। दोनों के रिश्ते से उनके माता-पिता को भी ऐतराज नहीं था। इसी बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई, पर तब भी युवक टाल-मटोल करता रहा। कुछ दिन पूर्व उसने शादी से इंकार कर लिया, जिससे नाबालिग व उसके परिजन सकते में आ गए। पहले तो उन्होंने समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो रविवार सुबह रामनगर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिस पर आईपीसी की धारा 363, 366 और 376 के अलावा पाक्सो एक्ट की 5/6 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक वह हाथ नहीं आया और टीआई शंखधर द्विवेदी ने जल्द से जल्द उसे पकडऩे का दावा किया है।
 

Created On :   23 Sept 2019 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story