धमकी देकर गर्भवती महिला से बार बार किया दुराचार - आरोपी गिरफ्तार 

Repeatedly abused pregnant woman - accused arrested
धमकी देकर गर्भवती महिला से बार बार किया दुराचार - आरोपी गिरफ्तार 
धमकी देकर गर्भवती महिला से बार बार किया दुराचार - आरोपी गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला से दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। ज्ञात हो कि रविवार को थाने पहुँची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2019 में अपने पति के साथ मजदूरी करने तमिलनाडू गई थी। गर्भवती हो जाने पर तमिलनाडू से वापस जबलपुर आ गयी थी। विगत 5 नवंबर को वह खेत में अकेली धान की कटाई कर रही थी। उसी दौरान बबलू परस्ते आया और जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया था।  उसके लगभग 10 दिनों बाद रात लगभग 9 बजे उसके ससुर परछी पर सो रहे थे और वह बाड़ी में बर्तन धो रही थी, तभी बबलू परस्ते बाड़ी की तरफ से आया और जबरदस्ती उसको पकड़कर कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। करीब 15 दिनों बाद बबलू परस्ते ने उसे घर में अकेली पाकर फिर उसके साथ गलत काम किया था।  रिपोर्ट पर धारा 376, 376 (2) (एच), 376(2) (एन), 452, 506 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने  आरोपी बबलू परस्ते उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। 
घर में घुसकर किशोरी से छेडख़ानी
 कुंडम थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर छेडख़ानी कर जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछली दोपहर स्कूल से घर आई, उस दौरान उसके माता-पिता खेत गये हुए थे और वह घर पर अकेली थी। शाम 5 बजे के करीब संजय बर्मन उसके घर आया और पीने के लिए पानी माँगा, इसके बाद संजय उसके घर के अंदर घुस आया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह घर से बाहर भागी तभी उसकी माँ आ गयी तो आरोपी भाग गया।  रिपोर्ट पर धारा 354 क, 354 घ, 452, 50ड्ड6, भादंवि एवं 11, 12 पाक्सो एक्ट तथा 3(1)(डब्ल्यू )(आई), 3(व्हीए) एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Created On :   11 Feb 2020 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story