बढ़ रही गर्मी, 24 घंटे में 7 डिग्री से अधिक चढ़ा पारा - चेत जाने का वक्त 

Rising heat, mercury rose by more than 7 degrees in 24 hours - time to be alert
बढ़ रही गर्मी, 24 घंटे में 7 डिग्री से अधिक चढ़ा पारा - चेत जाने का वक्त 
नागपुर बढ़ रही गर्मी, 24 घंटे में 7 डिग्री से अधिक चढ़ा पारा - चेत जाने का वक्त 

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्य प्रदेश से विदर्भ तक बनी द्रोणिका खत्म होने की ओर है और इस कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान बढ़ने की शुरुआत हो गई है। दिन-ब-दिन तेज धूप से चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा। द्रोणिका एक दो दिन में पूरी तरह खत्म हो जाएगी, तब वातावरण खुलने से तेज धूप पड़ेगी। वातावरण में बनी नमी बहुत हद तक खत्म हो जाएगी। सोमवार को तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्मी का एहसास होगा।

तारीख अधिकतम न्यूनतम
9 अप्रैल     36.4     20.3
8 अप्रैल     29.2     19.6
7 अप्रैल     37.0     21.9
6 अप्रैल     37.4     23.5
5 अप्रैल     38.6     22.3
4 अप्रैल     38.8     21.0
3 अप्रैल     37.4     21.3

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

Created On :   10 April 2023 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story