बंदूक की नोक पर बैंक में लूट की कोशिश, हत्थे चढ़े तीन आरोपी

Robbery attempt at local branch of Maharashtra Gramin Bank, three accused arrested
बंदूक की नोक पर बैंक में लूट की कोशिश, हत्थे चढ़े तीन आरोपी
हिंगोली बंदूक की नोक पर बैंक में लूट की कोशिश, हत्थे चढ़े तीन आरोपी

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। जिले की बसमत तहसील के आंबा चोंडी ग्राम स्थित महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में तीन लुटेरों ने लूट का प्रयास किया। तीनों लुटेरों के हाथ में बंदूकें थी, लेकिन जब लुटेरों को मैनेजर ने बैंक में रकम ना होने की जानकारी दी, तो लुटेरे फायरिंग करते हुए तेजी से फरार हो गए। लूट के लिए तीनों लुटेरों ने बाइक का इस्तेमाल किया था। लुटेरों ने कोट पहना था और पीठ पर बैग लटकाया था। जानकारी मिलते ही बसमत उप विभागीय पुलिस अधिकारी कांबले और कुरुंदा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील गोपीनवार घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच के दौरान मात्र 2 घंटे में लुटेरों को कुरुंडा पुलिस ने धर दबोचा। जिले के बसमत तहसील के आंबा चौड़ी ग्राम में 14 जनवरी की शाम लुटेरों ने महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा में लूटपाट का प्रयास किया था। पुलिस ने मात्र 2 घंटे के अंदर ही आरोपियों को बोल्डा के दाती बोथी परिसर में धर दबोचा।

इसी बीच लुटेरों को पकड़ने का लाइव वीडियो भी हाथ लगा। जिसकी सूचना थाने को दी गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरु कर दी थी। 

 

Created On :   14 Jan 2022 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story