5 हजार रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई , एसपी ने किया सस्पेंड

Rs 5 thousand ASI, SP suspended after taking bribe
 5 हजार रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई , एसपी ने किया सस्पेंड
 5 हजार रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एएसआई , एसपी ने किया सस्पेंड

डिजिटल डेस्क सतना। जिले के जसो थाने में पदस्थ एक एएसआई  श्यामसुंदर मांझी को गुरुवार को लोकायुक्त की एक टीम ने जसो स्थित उनके सरकारी आवास से 5 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने  चुनहा निवासी फरियादी रावेन्द्र कुशवाहा पिता रंगीलाल (25) से उसके भाइयों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज नहीं करने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।
 ऐसे हुई पकड़ :-----
 लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि भाइयों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं दर्ज करने के एवज में जसो थाने का एएसआई श्यामसुंदर मांझी (46) निवासी निवा थाना जवा (रीवा), जसो थाना इलाके के चुनहा निवासी  रावेन्द्र कुशवाहा पिता रंगीलाल (25) से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। फरियादी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय से की। शिकायत की तस्दीक के बाद  निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया। रणनीति के तहत गुरुवार की शाम एएसआई के सरकारी आवास पर उस वक्त दबिश दी गई जब रावेन्द्र कुशवाहा 5 हजार की नकदी देने के लिए पहुंचा। एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Created On :   24 July 2020 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story